भाजपा ने विधायक ए शिवराम हेब्बार को किया निष्कासित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ए शिवराम हेब्बार

भाजपा की केंद्रीय अनुशासन समिति ने विधायक ए शिवराम हेब्बार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल समिति ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति ने विधायक ए शिवराम हेब्बार को छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि शिवराम हेब्बार पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। भाजपा में आने से पहले शिवराम हेब्बार कांग्रेस में थे। 2019 में JDS कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार को गिराने के लिए BJP ने कांग्रेस के जिन 17 बागी MLA’s को अपने पाले में किया था शिवराम हेब्बार उनमें से एक थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें