जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस हुई लीक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर के औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस हुई लीक

जहरीली गैस लीक होने से 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है।

जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में जहरीली गैस लीक होने से 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है। FSL की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया का है। मजदूर अचल ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए आए थे।

शाहजहांपुर में भी लीक हुई थी गैस

इससे पहले यूपी के शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉर्मलीन कैमिकल से बनी गैस लीक हुई थी। इस गैस के लीक होने से हड़कंप मच गया था और मरीजों को आनन फानन में वार्ड से बाहर निकाला गया था। हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने विशेष छिड़काव करके गैस के असर को कम किया था।

जिस दौरान ये गैस लीक हुई, उस दौरान मरीजों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत हुई थी। घटना पंडित राम प्रसाद बिस्मिल राजकीय मेडिकल कॉलेज की है। जहां ऑपरेशन थिएटर से तेज धुआं उठा, इसके बाद मरीज और उनके तीमारदारों को आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। कहा जा रहा है कि फॉर्मलीन  कैमिकल से बनी गैस लीक होने से अफरा तफरी और भगदड़ मच गई। इस दौरान लोग मास्क लगाए हुए दिखे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें