विक्रम मिसरी और अमेरिकी उप विदेश मंत्री के बीच हुई अहम वार्ता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विदेश सचिव विक्रम मिसरी (L) अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ (R)

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ से मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता समेत अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान मिसरी और अमेरिका के उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडाउ की मुलाकात हुई है। मुलाकात में दोनों ने क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा व्यक्त की। दोनों के बीच भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे समेत साझा प्राथमिकताओं को पूर्ण विस्तार देने पर भी चर्चा हुई है। विक्रम मिसरी का यह दौरा इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के फॉलो-अप के तौर पर है।

रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत

वाशिंगटन में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मिसरी की बुधवार को लैंडाउ के साथ वाशिंगटन में ‘पहली बैठक’ हुई। इस दौरान उन्होंने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे और साझा प्राथमिकताओं के पूर्ण विस्तार पर चर्चा की। भारतीय दूतावास ने कहा कि मिसरी और लैंडाउ इस बात पर सहमत हुए कि तकनीक-व्यापार-प्रतिभा 21वीं सदी में भारत-अमेरिका साझेदारी को आकार देगी। दूतावास ने कहा कि मिसरी और लैंडाउ ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

 

जानें अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस के एक बयान में कहा गया कि लैंडाउ ने अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि की जो 21वीं सदी के लिए अमेरिकी विदेश नीति का एक प्रमुख घटक है। ब्रूस ने कहा, ‘‘उप मंत्री और विदेश सचिव ने क्षेत्रीय स्थिरता एवं शांति बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा की भी पुष्टि की।’’ ब्रूस ने कहा कि लैंडाउ ने दोनों देशों में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निष्पक्ष एवं पारस्परिक बाजार पहुंच के महत्व को रेखांकित किया। प्रवासन और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई पर सहयोग बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *