
पुलिस की टीम अब गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। उसके पास से 295 ई-सिगरेट और 8,000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की गईं हैं।
लाखों रुपये की कीमत की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की 388 प्रतिबंधित ई-सिगरेट व 8,000 अन्य अवैध सिगरेट को जब्त किया गया है। इन प्रतिबंधित सिगरेट की कीमत 6.62 लाख रुपये है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। 6.62 लाख रुपये की प्रतिबंधित ई-सिगरेट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जब्त की गई है।
छापेमारी के बाद किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान शिवम (22) के रूप में हुई है, जिसे 24 मई को द्वारका के सेक्टर-12 में स्थित एक दुकान पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 93 प्रतिबंधित ई-सिगरेट बरामद की हैं।
8000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद
शिवम से पूछताछ के बाद पुलिस को उत्तम नगर स्थित उसके घर से ई-सिगरेट का एक बड़ा जखीरा मिला है। जहां से 295 ई-सिगरेट तथा 8,000 प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की गईं।
पैकेट पर सरकार की वैधानिक चेतावनी भी नहीं लिखी थी
अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक मूल्यांकन में जब्त की गईं ई-सिगरेट की कीमत 6.62 लाख रुपये आंकी गई है। जब्त सिगरेट के पैकेटों पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनी नहीं पाई गई।’
अवैध काम में तीन साल से था शामिल
पुलिस ने कहा कि शिवम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। पूछताछ के दौरान शिवम ने पिछले तीन सालों से यह अवैध कारोबार करने की बात कबूल की है।








