नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से 88 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाइजीरिया में भयानक बाढ़ से 88 लोगों की मौत

नाइजीरिया में बाढ़ ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। अब तक 88 लोगों को बारिश और बाढ़ के चलते मौत हो चुकी है। यह संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है।

नाइजीरिया में मूसलाधार बारिश के चलते उसके कई इलाके भयानक बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नाइजर प्रांत के मोक्वा शहर में बाढ़ के कारण कम से कम 88 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट स्टेट के हुसैनी ईसा ने कहा कि कई लोग अब भी फंसे हुए हैं और बचाव कार्य जारी है। पहले की खबरों में कहा गया था कि कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। मौतों की संख्या अभी तेजी से बढ़ने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि हजारों लोग असुरक्षित स्थानों पर फंसे हैं, जिन तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। वहीं काफी संख्या में लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। इसाह ने एपी को बताया, ‘‘मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक 88 शव बरामद किए गए हैं।’’ स्थानीय निवासियों और सरकारी अधिकारियों के अनुसार कई घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आई। पानी भर जाने से पास में एक बांध टूट गया जिससे स्थिति और खराब हो गई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें