झारखंड: नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान हुआ आईइडी ब्लास्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में एक जवान घायल हो गया है। बता दें कि एक करोड़ के इनामी नक्सली की तलाश के लिए अभी भी जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में एक बार फिर से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यहां जराइकेला थाना क्षेत्र के तिरिपोसी गांव के पास सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को भुड़भेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में लगाए गए आईईडी बम में अचानक से विस्फोट हो गया। आईईडी की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया। आनन-फानन में जवान को घटनास्थल पर ही प्राथमिल उपचार दिया गया। हालांकि इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामान और अन्य वस्तुएं बरामद कीं। फिलहाल जंगल में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

मुठभेड़ के दौरान हुआ ब्लास्ट

इस मुठभेड़ के बारे में पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा जराइकेला पुलिस थाने के अंतर्गत तिरिपोसी गांव के पास जंगल में आईईडी बम लगाए गए थे। सुरक्षा बलों के द्वारा शुक्रवार को जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी बम विस्फोट हो गया। नक्सलियों ने घात लगाकर यह आईईडी लगाया था, जिससे सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा सके। बता दें कि यह आईईडी विस्फोट तब हुआ जब सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ के बीच अचानक आईईडी विस्फोट हो गया।

विस्फोटक सामान बरामद

वहीं जिला पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इस आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान कोबरा बल की 209 बटालियन में शामिल था। वहीं घटना के बाद घायल जवान सुनील कुमार को अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई। इसके आगे बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त कर ली हैं। बता दें कि पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि कोल्हान क्षेत्र में वांछित माओवादी नेता मिसिर बेसरा सहित कई शीर्ष नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। मिसिर बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें