लुधियाना पश्चिम सीट पर भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी का नाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना पश्चिम सीट पर भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी का नाम

पंजाब की लुधियान पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।

पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीच पर उपचुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस सीट पर जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले ही प्रत्याशी उतार दिए हैं तो वहीं अब बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने 31 मई, शनिवार को लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया। बीजेपी ने इस सीट पर जीवन गुप्ता को प्रत्याशी घोषित किया है। बता दें कि देश के चार राज्यों की पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होने वाला है। इसमें पंजाब की एकमात्र लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

जीवन गुप्ता

किन-किन के बीच होगी टक्कर

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जीवन गुप्ता के सामने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पहले से ही कैंडिडेट घोषित कर रखे हैं। कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को उम्मीदवार घोषित किया है। उपचुनाव लड़ने के लिए उनकी उम्मीदवारी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दी थी। एआईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 64-लुधियाना पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार के रूप में भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।” वहीं 26 फरवरी को आम आदमी पार्टी ने भी इस सीट पर उपचुनाव के लिए राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार बनाया था।

 

 

चार राज्यों की पांच सीटों पर उपचुनाव

बता दें कि 25 मई को चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। चुनाव आयोग ने नॉटिफिकेशन जारी कर इसकी जानकारी दी। भारत निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान किया। इन सभी पांच सीटों पर 19 जून को मतदान होगा। वहीं मतों की गणना 23 जून को की जाएगी। फिलहाल लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर चुनाव हलचल तेज हो गई है। बता दें कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर मौजूदा विधानसभा सदस्य गुरप्रीत बस्सी गोगी की मृत्यु के कारण उपचुनाव होना है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें