‘प्राइवेट स्कूल में फ्री पढ़ेंगे 15 साल से कम उम्र के बच्चे’, सरकार बनने से पहले प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में अगले साल 2025 में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में अगर जन सुराज की सरकार बनी तो 15 साल से कम उम्र के बच्चों की पढ़ाई प्राइवेट स्कूल में फ्री हो जाएगी. इतना ही नहीं बल्कि किताब और कपड़ों के साथ पढ़ाई का पूरा खर्च सब मुफ्त में होगा. सरकार बनने से पहले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने ये बड़ा ऐलान किया है.

शुक्रवार (30 अगस्त) को प्रशांत किशोर की ओर से यह बयान जारी करते हुए कहा गया है कि यह व्यवस्था सरकारी स्कूलों भी लागू होगी. उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था पूरे देश के किसी भी राज्य में अभी तक नहीं है. इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश सरकार पढ़ाई के नाम पर हर वर्ष 50 हजार करोड़ खर्च कर रही है, पर आप ही बताइए कि उन 50 हजार करोड़ से क्या 50 बच्चे भी पढ़े हैं? उन्होंने कहा, “हमारा यह संकल्प है कि हम इन्हीं 50 हजार करोड़ को सही तरीके से खर्च करके आपके बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की पढ़ाई कराएंगे ताकि 15 वर्ष के बाद वह सरकार और व्यवस्था पर बोझ नहीं बनें”

पेंशन को लेकर नीतीश कुमार पर किया हमला

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार के गांवों में अकेले जीवन व्यापन कर रहे बुजुर्गों का दर्द समझते हुए आगे कहा कि जन सुराज अगले वर्ष के अंत से यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला-पुरुष जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है, उन्हें कम से कम हर महीने 2000 रुपये की पेंशन मिले. उन्होंने पेंशन को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया. कहा कि इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये देकर क्या वह आप पर कोई एहसान कर रहे हैं? इस महंगाई के दौर में मात्र 400 रुपये में अपना जीवन व्यापन करना नामुमकिन है.

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें