अमेरिकी बलों ने इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किया बड़ा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इराक में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों पर किए गए हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 7 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। यह हमला इराक और अमेरिकी बलों ने मिलकर किया था। आतंकियों के कई ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।

अमेरिकी बलों ने इराक के पश्चिमी क्षेत्र में बड़ा हमला किया है। इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई है। जबकि 7 अमेरिकी सैनिक भी घायल हो गए हैं। यह हमला इराक और अमेरिकी बलों द्वारा इस्लामिक स्टेट समूह के संदिग्ध आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गया था। अमेरिकी सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अमेरिका सेना ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को बताया कि इस हमले में सात अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं।

बता दें कि इराक और सीरिया में आतंकवादियों को उनके स्वघोषित खिलाफत से बेदखल करने के बाद अमेरिकी सेना की इस्लामिक स्टेट समूह से लड़ाई वर्षों से जारी है। बहरहाल, हमले में शुक्रवार को हताहत हुए लोगों की संख्या अन्य हमलों की तुलना में अधिक है। अमेरिकी सेना के ‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि आतंकवादी ‘‘कई हथियारों, ग्रेनेड और विस्फोटक आत्मघाती बेल्ट’’ से लैस थे। इराकी बलों ने कहा कि यह हमला देश के अनबर रेगिस्तान में किया गया।

आतंकियों के कई ठिकाने तबाह

सेंट्रल कमांड ने कहा, ‘‘इस अभियान का लक्ष्य पूरे क्षेत्र और उसके परे भी इराकी नागरिकों, अमेरिकी नागरिकों, सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने की आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) के शीर्ष आतंकवादियों की क्षमता को बाधित करना या कमजेार करना था।’’ इराकी सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘हवाई हमलों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया।’’ इस बीच, अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस अभियान में सात अमेरिकी सैनिक घायल हो गए। अधिकारी ने कहा, ‘‘घायल सैन्य कर्मियों की हालत स्थिर है।’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें