अग्निवीरों को बड़ी सौगात देगी योगी सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अग्निवीरों को बड़ी सौगात देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी मुहर लगाएगी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण के प्रस्ताव को लेकर है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आज कैबिनेट बैठक होनी है। ये बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे होगी। आज की इस कैबिनेट बैठक में योगी सरकार अग्निवीरों को बड़ी सौगात दे सकती है। अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में आरक्षण का प्रस्ताव मिल सकता है।

अग्निवीरों को लेकर हो सकते हैं ये बड़े ऐलान भी

इसके साथ ही 10-20% आरक्षण के नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव है। आरक्षी नागरिक पुलिस, PAC प्रशिक्षण में अग्निवीरों को छूट का ऐलान भी आज की कैबिनेट बैठक में हो सकता है।

जानिए क्या हैं अग्निवीर?

अग्निवीर भारत सरकार की अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना (थल सेना, नौसेना, और वायुसेना) में भर्ती किए जाने वाले सैनिक हैं। इस योजना की शुरुआत जून 2022 में हुई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करना और सेना को अधिक युवा, तकनीकी रूप से कुशल, और गतिशील बनाना है।

सेना में 4 साल के लिए किया जाता है भर्ती

अग्निवीरों में भर्ती होने के लिए इसकी पात्रता 17.5 से 23 साल तक की है। अग्निवीरों को 4 साल की सेवा के लिए भर्ती किया जाता है, जिसमें 6 महीने की ट्रेनिंग और 3.5 साल की सक्रिय सेवा शामिल होती है।

25% अग्निवीरों की होती है स्थायी नियुक्ति

4 साल की सेवा के बाद, लगभग 25% अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में स्थायी नियुक्ति दी जा सकती है। बाकी को सेवा समाप्ति पर एकमुश्त राशि (सेवा निधि) दी जाती है, जो लगभग 11-12 लाख रुपये होती है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें