PKL 12 ऑक्शन के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Pro Kabaddi Auction 2025
प्रो कबड्डी लीग 2025 के ऑक्शन के पहले दिन इरान के मोहम्मद्रेजा चियानेह पर गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

प्रो कबड्डी लीग 2025 के लिए पहले दिन के ऑक्शन में 10 खिलाड़ी करोड़पति बने। इरान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद्रेजा चियानेह पर सबसे ज्यादा बोली लगी और वह लगातार तीन ऑक्शन में 2 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले प्रो कबड्डी लीग के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 2.23 करोड़ में खरीदा। इसके बाद भारत ने 9 खिलाड़ी करोड़पति बने लेकिन कोई भी मोहम्मद्रेजा को छू नहीं सका। इस ऑक्शन में अर्जुन देशवाल, नवीन कुमार, पवन सहरावत और परदीप नरवाल जैसे पीकेएल स्टार शामिल हुए लेकिन चियानेह को छूना किसी के लिए भी आसान नहीं था।

PKL 12 के 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
  • मोहम्मद्रेजा चियानेह- गुजरात जायंट्स (2.23 करोड़)
  • देवांक – बंगाल वारियर्स (2.205 करोड़)
  • आशु मलिक – दबंग दिल्ली (1.90 करोड़)
  • अंकित जगलान – पटना पाइरेट्स (1.573 करोड़)
  • अर्जुन देशवाल – तमिल थलाइवाज (1.405 करोड़)
  • नवीन कुमार – हरियाणा स्टीलर्स (1.20 करोड़)
  • योगेश – बेंगलुरु बुल्स (1.125 करोड़)
  • गुमान सिंह – यूपी योद्धा (1.0725 करोड़)
  • सचिन तंवर – पुनेरी पलटन (1.0575 करोड़)
  • नितिन कुमार धनखड़ – जयपुर पिंक पैंथर्स (1.0025 करोड़)
प्रो कबड्डी 12 के सबसे महंगे डिफेंडर्स

ऑक्शन में रेडर्स पर तौ फ्रेंचाइजी मालिकों ने खुलकर पैसा बहाया ही साथ ही डिफेंडर्स बी मालामाल हुए। मोहम्मद्रेजा चियानेह के बाद दीपक सिंह सबसे महंगे डिफेंडर रहे। हालांकि दोनों के प्राइज में काफी अंतर देखने को मिला। पटना पाइरेट्स ने दीपक सिंह को 86 लाख में खरीदा। शुभम शिंदे को तेलुगू टाइटंस ने 80 लाख में खरीदा तो संजय धुल को बेंगलुरु बुल्स ने 60 लाख में खरीदा। संकेत सावंत को पटना पाइरेट्स ने 40.50 लाख में खरीदा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें