
Day 2: मुंबई में प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 12 के ऑक्शन के दूसरे दिन भी जमकर खिलाड़ी खरीदे गए।
Day 2: प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की एक और रोमांचक प्लेयर ऑक्शन रविवार को समाप्त हुई, जिसमें 12 फ्रेंचाइजियों ने आगामी सीजन के लिए मजबूत और प्रतिस्पर्धी टीमों का निर्माण किया। पहले दिन की सबसे बड़ी हाइलाइट रही 10 करोड़पति खिलाड़ी रहे , जिनमें सबसे बड़ा नाम दो बार के चैंपियन मोहम्मदरेजा शादलू का रहा, जिनको गुजरात जायंट्स ने ₹2.23 करोड़ में खरीदा। दो दिनों तक चली नीलामी में इस बार एक नई फाइनल बिड मैच (एफबीएम) नीति को भी लागू किया गया, जिसके तहत टीमें अपने रिलीज किए गए खिलाड़ियों को नीलामी में लगी अंतिम बोली से मैच करके एक या दो सीजन के लिए दोबारा साइन कर सकती थीं। इस नियम के तहत पांच खिलाड़ी दो सीजन के लिए और नौ खिलाड़ी एक सीजन के लिए रिटेन किए गए।
- अनिल मोहन (भारत) — ₹78 लाख — यू मुंबा
- उदय पार्टे (भारत) — ₹50.10 लाख — जयपुर पिंक पैंथर्स
- शुभम बिटाके (भारत) — ₹9.10 लाख — बेंगलुरु बुल्स
-
कैटेगरी सी के शीर्ष 5 खिलाड़ी
- आकाश संतोष शिंदे (भारत) – ₹53.10 लाख – बेंगलुरु बुल्स
- नितिन रावल (भारत) – ₹50 लाख -जयपुर पिंक पैंथर्स
- संदीप कुमार (भारत) – ₹49 लाख – यू मुंबा
- गुरदीप (भारत) – ₹47.10 लाख – पुनेरी पलटन
- धीरेज (भारत) – ₹40.20 लाख – बेंगलुरु बुल्स
-
कैटेगरी बी के शीर्ष 5 खिलाड़ी
- अंकित जगलान (भारत) – ₹1.573 करोड़ – पटना पाइरेट्स
- नवीन संसार सिंह कुमार (भारत) – ₹1.20 करोड़ – हरियाणा स्टीलर्स
- गुमान सिंह (भारत) – ₹1.073 करोड़ – यूपी योद्धाज
- सचिन तंवर (भारत) – ₹1.058 करोड़ – पुनेरी पलटन
- नितिन कुमार धनखड़ (भारत) – ₹1.002 करोड़ -जयपुर पिंक पैंथर्स
-
कैटेगरी ए के शीर्ष 5 खिलाड़ी
- मोहम्मदरेजा शादलू चियानेह (ईरान) — ₹2.23 करोड़ – गुजरात जायंट्स
- देवांक दलाल (भारत) – ₹2.203 करोड़ -बंगाल वॉरियर्ज
- आशु मलिक (भारत) – ₹1.90 करोड़ – दबंग दिल्ली
- अर्जुन देशवाल (भारत) – ₹1.405 करोड़ – तमिल थलाइवाज़
- योगेश विजेंद्र दहिया (भारत) – ₹1.125 करोड़ – बेंगलुरु बुल्स
-
तमिल थलाइवाज पहुंचे सुरेश
सुरेश जाधव को तमिल थलाइवाज ने 9.50 लाख में खरीदा।
-
सचिन हरियाणा पहुंचे
सचिन को हरियाणा स्टीलर्स ने 9 लाख में खरीदा। अजिंक्य पवार दबंग दिल्ली केसी में 13 लाख में शामिल हुए।
-
अनिल मोहन बने आज के सबसे महंगे खिलाड़ी
अनिल मोहन 78 लाख रुपये की बोली के साथ दूसरे दिन के सबसे महंगे बिके।
-
अनिल मोहन 78 लाख में बिके
अनिल मोहन 78 लाख और उदय परते 50.1 लाख में बिके। हिमाचल प्रदेश के ऑलराउंडर अनिल मोहन को यू मुंबा ने अपनी टीम में शामिल किया है। उदय परते को जयपुर पिंक पैंथर्स ने 50.1 लाख में खरीदा।








