
IPL 2025 में RCB ने शानदार प्रदर्शन किया और इसी वजह से उनकी टीम इस सीजन चैंपियन बनने में कामयाब रही। उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया।
RCB ने 17 साल बाद आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर ये ट्रॉफी अपने नाम की। इस सीजन शुरू से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार फॉर्म में दिखी। हर मुकाबले के लिए उनके पास एक अलग मैच विनर्स मौजूद थे, जिससे ये पता चला कि बेंगलुरु की टीम इस सीजन किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है। इस बीच हम आपको उन 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो RCB ने इस सीजन बनाए हैं।
IPL 2025 में RCB ने बनाए ये पांच बड़े रिकॉर्ड
- सबसे पहला रिकॉर्ड ये है कि RCB आईपीएल इतिहास की पहली ऐसी टीम बनी है जिसने एक सीजन में अपने घर से बार खेले गए हर मुकाबले में जीत दर्ज की हो। बेंगलुरु ने IPL 2025 में घर से बाहर कुल 9 मैच खेले और हर मैच में उन्होंने जीत दर्ज की।
- RCB ने इस सीजन कुल 11 मैचों में जीत दर्ज की। यह RCB के लिए किसी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा जीत है।
- RCB ने इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को उनके होमग्राउंड चेपॉक में हराया। आपको बता दें कि चेपॉक के मैदान पर RCB ने 6154 दिन (16 साल, 10 महीने और 6 दिन ) के बाद पहली जीत दर्ज की।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन मुंबई इंडियंस को भी उनके होमग्राउंड पर हराया था। वानखेड़े स्टेडियम में RCB ने 3619 दिनों (9 साल 10 महीने और 27 दिन) के बाद जीत दर्ज की थी।
- आईपीएल 2025 में RCB के कुल 9 खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही बेंगलुरु की टीम एक आईपीएल सीजन में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाली टीम बन गई है। इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस की टीम पहले नंबर पर है। उन्होंने साल 2017 में 10 POTM अवॉर्ड जीता था।
Author: Red Max Media
Post Views: 204








