शशिथरूर कीअमेरिका में पकिस्तान को बड़ी नसीहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शशि थरूर

आतंकवाद के आका पाकिस्तान की एक बार फिर इंटरनेशनल बेइज्जती हुई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को न केवल जमकर लताड़ लगाई है, बल्कि अमेरिका की 14 साल पुरानी बात याद दिला फिर से साफ शब्दों में वॉर्निंग दी है।

अमेरिका में ऑल पार्टी डेलिगेशन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को न केवल जमकर लताड़ लगाई है, बल्कि अमेरिका की 14 साल पुरानी चेतावनी की भी याद दिलाई। वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में एक बातचीत में थरूर ने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के इस दावे पर प्रतिक्रिया दी कि इस्लामाबाद भी आतंकवाद का शिकार है। थरूर ने कहा, “पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल यह कह रहा है कि हम भी आतंकवाद के शिकार हैं, हमने आतंकवाद के कारण भारत से ज्यादा जानें गंवाई हैं। हम पलटकर कहते हैं- इसमें किसकी गलती है?”

जब वाशिंगटन डीसी में थरूर ने किया हिलेरी क्लिंटन का जिक्र

शशि थरूर ने अमेरिकी नेता हिलेरी क्लिंटन के पाकिस्तान पर दिए सालों पुराने बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वह एक दिन उसे ही काट खाता है। थरूर ने कहा, ”पाकिस्तान अब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हाथों पीड़ित है, जो तालिबान से अलग हुआ एक समूह है। लेकिन तालिबान को किसने बनाया, जिससे तहरीक-ए-तालिबान अलग हुआ?” तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, “हम सभी इसका जवाब जानते हैं, इसलिए पाकिस्तान को अपने अंदर झांकने दें और खुद को निर्दोष बताने और इनकार करने तथा अन्य सभी बातों का दावा करने से पहले गंभीरता से अपने अंदर झांकने दें।”

हिलेरी क्लिंटन ने कब और क्या कहा था?

बता दें कि 14 साल पहले अमेरिका की उस वक्त की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान के घर में जाकर उसकी बेइज्जती की थी। साल 2011 के अक्टूबर महीने में अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन पाकिस्तान दौरे पर गई थीं जहां उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवादी संगठन हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने की नसीहत देते हुए सांप वाला उदाहरण दिया था। हिलेरी क्लिंटन ने अपनी पाकिस्तानी समकक्ष हिना रब्बानी खार के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ”आप अपने आंगन में सांप नहीं पाल सकते। ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती कि यह सिर्फ पड़ोसियों को डसेगा। सांप उन्हें भी काटता है जो इसे अपने घरों में पालते हैं।”

‘फिर एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया…’

थरूर ने कहा, ”भारत में जितने भी हमले हुए उनकी प्लानिंग पाकिस्तान में ही की गई। हमारे पास 1989 से लगातार हमलों का एक पैटर्न है, जिनमें से हर एक को पाकिस्तान ने नकार दिया और हर एक का पता पाकिस्तान है। सबसे प्रसिद्ध या कुख्यात मामले मुंबई में 26/11 के हमले रहे हैं। पाकिस्तान के इनकार रिकॉर्ड में हैं, और फिर एक आतंकवादी को जिंदा पकड़ लिया गया, और पाकिस्तान में उसका पता, वह कहां रहता था, उसे किसने ट्रेनिंग दी किया, सब कुछ सामने आ गया।”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान के लिए अब लगातार इनकार करना संभव नहीं है। जब पहलगाम हमला एक घंटे से भी कम समय में हुआ, तो टीआरएफ ने इसकी जिम्मेदारी ली। उन्होंने 24 घंटे बाद अपनी वेबसाइट पर उस दावे को दोहराया।”

थरूर ने बताया- पाकिस्तान से भारत क्यों नहीं करता बात

कांग्रेस सांसद ने कहा, “हम लोगों से अक्सर यह सुनते हैं कि आप पाकिस्तान से बात क्यों नहीं करते? हम किससे बात करें? हम जिन लोगों से बात करते हैं, वे या तो उन लोगों को कंट्रोल करने में असमर्थ हैं या करना नहीं चाहते हैं जो हमें नुकसान पहुंचा रहे हैं। यदि आप एक नागरिक सरकार से बात कर रहे हैं और नागरिक सरकार को यह भी नहीं पता है कि सेना हमें मारने के लिए सीमा पार आतंकवादियों को भेज रही है, तो हम किससे बात करें? हमें बात क्यों करनी चाहिए?”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें