पंजाब में पाकिस्तान की एक और साजिश नाकाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया
तरनतारन पुलिस ने आईएसआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से छह पिस्तौल और भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। ये बदमाश सीमावर्ती गांव लखन के रहने वाले हैं। एसएसपी अभिमन्यु राणा को मिली सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।
जिला पुलिस ने बीती रात पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह पिस्तौल और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया है। 

दोनों बदमाश सीमावर्ती गांव लखन के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि समाज विरोधी लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरनतारन के एसएसपी अभिमनयूं राणा को सूचना मिली थी कि खेमकरण इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े कुछ आतंकी सक्रिय हैं। 

डीएसपी गुरिंदर पाल सिंह नागरा, सीआईए स्टाफ व मुखी अमनदीप सिंह रंधावा के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिस दौरान सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया।

उनके पास से दो .30 एमएम पिस्तौल और चार ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपियों को आज दोपहर अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें