
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने दिल्ली आवास में सिंदूर का पौधा लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस पल को साझा करते हुए बताया कि यह पौधा उन्हें गुजरात दौरे पर कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने भेंट किया था। मोदी जी ने कहा कि यह पौधा देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का प्रतीक बनेगा।
पीएम मोदी ने अपने दिल्ली आवास पर आज सिंदूर का एक पौधा लगाया। इस पौधे को लेकर उन्होंने एक सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है।
पीएम मोदी ने कहा है,1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था।
पीएम मोदी ने आगे कहा,
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।
कच्छ में महिलाओं ने भेंट किए थे पौधे
हाल ही में पीएम मोदी कच्छ गए थे। कच्छ में 1971 के युद्ध में अद्भुत साहस दिखाने वाली महिलाओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और उन्हें सिंदूर के पौधे भेंट किए थे। प्रधानमंत्री मोदी इससे बेहद अभिभूत हुए और उन्होंने कहा कि वे अपने आवास पर यह सिंदूर लगाएंगे।आज विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्होंने 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर सिंदूर का पौधा लगाया।








