
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. यह दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है.
पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने और लोगों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रहने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. यूनाइटेड नेशन्स ने इस दिन को मनाने की शुरुआत 1972 में की थी और तब से यह दुनिया भर में मनाया जाता है. इस खास दिन को हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है. आइए आपको बताते हैं कि इस साल का इतिहास, महत्व और थीम क्या है.
क्या है इसका इतिहास
इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1972 में हुई जब संयुक्त राष्ट्र ने स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया. इस सम्मेलन में 119 देशों ने भाग लिया और पहली बार पूरी दुनिया ने पर्यावरण पर गंभीर चर्चा की. इसके बाद 1974 में 5 जून को पहला “विश्व पर्यावरण दिवस” मनाया गया. तभी से हर साल इसी तारीख को इसे मनाया जाता है.
क्या है थीम
हर साल इस दिन की एक अलग थीम रखी जाती है ताकि किसी खास मुद्दे पर ज्यादा ध्यान दिया जा सके. साल 2025 में इस दिन की थीम है “Beat Plastic Pollution”, यानी प्लास्टिक प्रदूषण को हराना. इसका मकसद लोगों को यह बताना है कि प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को नुकसान से बचाएं.








