दिल्ली के साकेत कोर्ट में दो कैदियों के बीच खूनी झड़प, एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

दिल्ली के साकेत कोर्ट में गुरुवार को दो कैदियों के बीच झड़प हो गई है। इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई है। आइए जानते हैं इस वारदात के बारे में सबकुछ।

दिल्ली के साकेत कोर्ट में हैरान कर देने वाली घटना घटी है। यहां दो कैदियों के बीच खूनी झड़प हुई है जिसमें एक कैदी की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह जेल नंबर से 8 पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था। इसी दौरान दो कैदियों के बीच झड़प हो गई जिसमें अमन नाम का कैदी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन यहां उसकी मौत हो गई। आइए जानते हैं इस घटना के बारे में सबकुछ।

पुलिस ने घटना को लेकर क्या बताया?

साकेत कोर्ट में के लॉकअप में हुई खूनी झड़प को लेकर दिल्ली पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा- “साकेत कोर्ट के लॉकअप के अंदर दो अन्य कैदियों ने अमन नामक कैदी की हत्या कर दी है। वे तिहाड़ जेल नंबर 8 में बंद थे और उन्हें अदालत की कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। पुलिस ने बताया है कि जितेन्द्र और जयदेव ने मिलकर अमन पर हमला किया था।” पुलिस ने आगे ये भी बताया कि अमन और जितेन्द्र के बीच पुरानी दुश्मनी की बात सामने आई है।

क्या था दुश्मनी का कारण?

इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि 5 जून को साकेत कोर्ट के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना सामने आई है। अमन नाम के एक शख्स को पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। इस दौरान खारजा नंबर 5 के भीतर में अमन समेत कई अन्य विचाराधीन कैदी मौजूद थे। इस दौरान दो अन्य कैदी जितेन्द्र और जयदेव ने अमन पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया है कि जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी। दरअसल, साल 2024 में जब वे दोनों जेल के बाहर थे तब मारपीट की एक घटना हुई थी। कथित तौर पर अमन ने उस दौरान जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें