ट्रंप ने दी एलन मस्क को खुली चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप ने दी एलन मस्क को खुली चेतावनी

डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क के बीच बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। अब ट्रंप ने मस्क को खुली चेतावनी दे डाली है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दुनिया के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क के बीच मतभेद कम होता नजर नहीं आ रहा है। इस बीच एक इंटरव्यू में ट्रंप ने मस्क को खुली चेतावनी दे डाली है और कहा है कि अगर मस्क ने डेमोक्रेट्स को धन मुहैया करवाया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रंप ने क्यों कही ये बात?

राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर उनके पूर्व सहयोगी एलन मस्क कांग्रेस में रिपब्लिकन खर्च विधेयक पर उनके सार्वजनिक मतभेद के बाद कार्यालय के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को धन मुहैया करना शुरू करते हैं, तो उन्हें बहुत गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

ट्रंप ने एनबीसी न्यूज की क्रिस्टिन वेल्कर को दिए एक साक्षात्कार में ये बात कही। ट्रंप ने कहा, ‘अगर वह (मस्क) ऐसा करते हैं, तो उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे।’

एनबीसी न्यूज की क्रिस्टिन वेल्कर ने ट्रंप से पूछा कि क्या कोई और बात है जो आप चाहते हैं कि लोग स्थिति के बारे में जानें? इस पर ट्रंप ने कहा, ‘नहीं, बिलकुल नहीं। हम बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं। बिल बहुत बढ़िया है। ऐसा लगता है कि हम इसे पारित करवा लेंगे।’

मस्क और ट्रंप के बीच विवाद क्यों?

टेस्ला के सीईओ मस्क द्वारा राष्ट्रपति ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल’ बिल पर बोलने के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। दरअसल मस्क ने ट्रंप के हस्ताक्षर वाले एक विधेयक की आलोचना की थी और इससे संघीय घाटा बढ़ने की आशंका जताई थी। इसके अलावा मस्क ने ट्रंप के प्रशासन में सलाहकार का पद भी छोड़ दिया था।

इसके बाद ट्रंप ने मस्क की आलोचना की थी और कहा था कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को अब भी व्हाइट हाउस की याद सता रही है। उन्होंने मस्क को ‘ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम’ हो जाने का जिक्र भी किया था। इस पर मस्क ने भी पलटवार किया था और कहा था कि अगर उन्होंने ट्रंप का समर्थन नहीं किया होता तो वे चुनाव भी नहीं जीत सकते थे।

बता दें कि अमेरिकी चुनावों के दौरान एलन मस्क ने ट्रंप का सपोर्ट किया था, जिसका ट्रंप को काफी फायदा मिला था और उन्होंने जीत हासिल की थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें