लखनऊ में कार सवार ने महिला सहित तीन को रौंदा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कार सवार ने तीन लोगों को मारी टक्कर।
लखनऊ में एक कार सवार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई है, जबकि बच्चे की मां और एक अन्य व्यक्ति घायल है।

राजधानी लखनऊ से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अनियंत्रित कार सवार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ महीने के एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दो लोगों घायल हैं। दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में बच्चे की मां भी है, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

गाड़ी निकालते समय हुआ हादसा

दरअसल, पूरा मामला लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र का है। यहां सिंघामऊ गांव में मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गाड़ी निकालते समय कार सवार ने अनियंत्रित होकर तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में आठ माह के एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा बच्चे की मां पूनम समेत एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। घायल की पहचान गया प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

दोनों घायलों का इलाज जारी

मृतक बच्चे की मां पूनम पत्नी राम दुलारे सीतापुर के तंबौर स्थित बेहटा बाजार की रहने वाली है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरा घायल गया प्रसाद पुत्र अर्जुन मौर्य लखऊ के ही बीकेटी थाना क्षेत्र के मामपुर का रहना वाला है। घायल महिला और व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे थे मजदूर

मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि वह एक मकान के निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। वहीं पर उसकी पत्नी भी काम कर रही थी, जिसके साथ बच्चा भी था। वहीं पर काम करने वाले सुनील नाम के व्यक्ति के पास कुछ लोग कार से मिलने आए थे। वहां से निकलते समय सुनील कार चला रहा था, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ माह के बच्चे की मौत हो गई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें