रिंकू सिंह और प्रिया सरोज का पहला रिएक्शन आया सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने सगाई के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें इस पल का तीन साल से इंतजार था।

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की सगाई लखनऊ में हुई, जहां कई बड़ी नामचीन हस्तियां उनके सगाई समारोह में शामिल  हुईं। क्रीम कलर की शेरवानी पहने रिंकू सिंह और हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में सजी प्रिया कार्यक्रम में मौजूद लोगों की मुबारकबाद और अभिवादन स्वीकार करते हुए मंच पर पहुंचे और उन्होंने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई। जब रिंकू ने प्रिया को रिंग पहनाई, तो वह भावुक हो गईं और अपने आंसू रोक नहीं पाईं। इसके बाद दोनों का साथ में डांस करते हुए वीडियो भी सामने आया था।

सगाई समारोह में आईं बड़ी हस्तियां

भव्य सगाई समारोह में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद अवधेश प्रसाद, भारतीय क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सपा राज्यसभा सदस्य अभिनेत्री जया बच्चन, पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार और पीयूष चावला समेत अनेक हस्तियां मौजूद थीं।

सुरक्षा के थे चाक-चौबंद इंतजाम

समारोह में शाकाहारी व्यंजन ही परोसे गए। इस हाई प्रोफाइल सगाई में लगभग 300 मेहमान शामिल हुए। बारकोड स्कैनिंग सिस्टम युक्त स्पेशल पास के जरिए ही मेहमानों को एंट्री दी गई। मेहमानों की सुरक्षा और किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए एक विशेष सुरक्षा टीम भी तैनात रही। होटल के आसपास भी निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस बल तैनात रहा।

मछलीशहर से सांसद हैं प्रिया सरोज

प्रिया सरोज ने लोकसभा चुनाव 2024 में मछलीशहर से जीत दर्ज की थी। इसके अलावा प्रिया पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिता तूफानी सरोज के प्रचार के दौरान लोगों की नजरों में आई थीं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कला में डिग्री हासिल की है और नोएडा के एमिटी विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की है। दूसरी तरफ रिंकू सिंह आईपीएल और भारतीय टीम के लिए अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें