पटना में रिटायर्ड नर्स और बेटी को गोलियों से भूना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिटायर्ड नर्स
पटना में NMCH की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी 19 साल की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। यहां अरफाबाद कॉलोनी में NMCH की रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने महालक्ष्मी के पति धनंजय मेहता को भी गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घायल धनंजय मेहता का एनएमसीएच में इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर है।

हत्या की वजह क्या?

यह घटना आलमगंज थानाक्षेत्र के अरफाबाद कॉलोनी में हुई। रिटायर्ड नर्स के में घुसकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद घर की सीढ़ियों पर खून ही खून बिखर गया। रिटायर्ड नर्स महालक्ष्मी और उनकी 19 वर्षीय बेटी की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल से चार खोखा और एक चाकू बरामद किया गया है। मामला मोहल्ले के आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

पुलिस ने क्या कहा?

हालांकि इस मामले की पुष्टि करते हुए पटना सिटी के पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा बताया कि पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि वे मामले की तह तक जाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें