दिल्ली के इस मेट्रो स्टेशन पर लगी आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक तस्वीर
मेट्रो स्टेशन में आग लगने की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहोल हो गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

दिल्ली के त्रिलोकपुरी संजय लेक मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में सोमवार को आग लग गई। इससे मेट्रो स्टेशन में यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मेट्रो स्टेशन के अधिकारी भी काफी परेशान हो गए। एक अधिका

कई घंटों के बाद आग पर पाया गया काबू

मेट्रो स्टेशन के सर्वर रूम में ये आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। उन्होंने बताया, ‘सूचना मिलने के बाद हमने दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजीं गईं। दोपहर एक बजकर 10 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।’ इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिलशाद गार्डेन में आग लगने से 2 की मौत

वहीं, दूसरी ओर रविवार देर रात दिलशाद गार्डेन के कोड़ी कॉलोनी में आग की घटना सामने आई थी। ये आग ई-रिक्शा की चार्जिंग स्टेशन में लगी थी। इस आग के हादसे में 2 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान दो ई-रिक्शा और एक बाइक भी जलकर खाक हो गई थी।

दिल्ली हाट में भी लगी थी आग

वहीं, अप्रैल महीने में आईएनए के दिल्ली हाट में आग लगने से कई दुकानें जलकर राख हो गईं थीं। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। दिल्ली सरकार ने पीड़ित कारीगरों को सहायता का भरोसा दिया दिया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें