11 जून तक के लिए टला स्पेस मिशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

11 जून तक के लिए स्थगित हुआ अंतरिक्ष मिशन
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला इस समय चर्चा में हैं। लेकिन उनके जुड़े अंतरिक्ष मिशन की डेट आगे बढ़ गई है यानी अब इस मिशन को 11 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) ले जाने वाला एक्सिओम स्पेस का मिशन 11 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसरो ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि चालक दल के सदस्य आईएसएस की यात्रा से पहले वर्तमान में पृथक-वास में हैं। यह मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित होगा। इस मिशन की अगली जानकारी बाद में दी जाएगी।

अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे शुभांशु शुक्ला

बता दें कि यह अंतरिक्ष उड़ान मूलतः 29 मई के लिए निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे आठ जून और फिर 10 जून के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया गया। वहीं अब एक बार फिर मौसम की स्थिति के कारण इसे 11 जून तक स्थगित कर दिया गया है। साल 1984 में रूस के सोयूज अंतरिक्ष यान से राकेश शर्मा की अंतरिक्ष उड़ान के चार दशक बाद शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय होंगे। एक्सिओम-4 चालक दल के सदस्यों के आईएसएस में 14 दिन के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनसे बात कर सकते हैं।

पीएम मोदी कर सकेंगे बात

अंतरिक्ष से प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा, ‘‘हम एक भारतीय वीवीआईपी के साथ बातचीत करेंगे।’’ शुक्ला ने कहा कि एक्सिओम-4 चालक दल स्कूली छात्रों, शिक्षकों और भारतीय अंतरिक्ष उद्योग के सदस्यों के साथ बातचीत करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के लोगों के लिए यह मिशन एक मील का पत्थर है और मैं भारत से अनुरोध करता हूं कि वह इस मिशन की सफलता के लिए प्रार्थना करे। यहां तक ​​कि तारे भी हासिल किए जा सकते हैं, जय हिंद।’’ शुक्ला ने कहा कि वह अंतरिक्ष उड़ान पर अपने साथ आम का रस, मूंग दाल का हलवा और गाजर का हलवा जैसे भारतीय व्यंजन ले जाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें