
जापान में अमेरिका के एयरबेस पर विस्फोट की खबर सामने आई है। इस विस्फोट की चपेट में आने से चार सैनिक घायल हो गया है। आइए जानते हैं कि ये ब्लास्ट आखिर हुआ कैसे?
अधिकारियों ने क्या जानकारी दी?
अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट की चपेट में आने वाले सैनिकों की उंगलियों में चोटें आई हैं। ये चोटें जानलेवा नहीं हैं, लेकिन अधिकारियों ने इसके अलावा कोई अन्य डिटेल्स शेयर नहीं की। अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें जापान में स्थित अमेरिका के कडेना एयरबेस में विस्फोट की खबर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
कैसे घायल हुए सैनिक?
जानकारी के मुताबिक, जापान की सेना के जवानों का एक ग्रुप जो कि आयुध प्रबंधन करने में माहिर है, वह ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के कडेना एयरबेस के पास काम कर रहा था। उसी समय ये ब्लास्ट हो गया। बम ब्लास्ट की चपेट में आने से कई सैनिक घायल हो गए।
जापान में क्यों मिलते रहते हैं बम?
दरअसल, जापान के आस-पास के कई इलाकों में युद्धकाल के बम दबे हुए हैं। ये अब तक फटे नहीं है। कई बार निर्माण कार्यों के दौरान खुदाई के समय ऐसे बम मिलते रहते हैं। इससे पहले बीते अक्टूबर महीने में, दक्षिणी जापान के एक हवाई अड्डे पर एक युद्धकालीन अमेरिकी बम फट गया था। इस कारण यहां एक बड़ा गड्ढा बन गया था और कई उड़ानें स्थगित करनी पड़ी थीं।








