महेंद्र सिंह धोनी को मिला बड़ा सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महेंद्र सिंह धोनी
ICC हॉल ऑफ फेम का ऐलान कर दिया गया है। इस बार भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी से पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, नीतू डेविड और डायना एडुल्जी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। बतौर कप्तान धोनी ने 2007 का T20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियस ट्रॉफी अपने नाम की थी।वह दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने ICC की तीन अलग-अलग ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी की गिनती भारत ही नहीं दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है।

ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर पूर्व भारतीय कप्तान धोनी ने कहा कि यह सम्मान हमेशा उनके साथ रहेगा। उन्होंने कहा कि ICC हॉल ऑफ फ़म में शामिल होना सम्मान की बात है, जो विभिन्न पीढ़ियों और दुनिया भर के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है। ऐसे सर्वकालिक महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसे वह हमेशा संजो कर रखेंगे।

2019 में खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच

धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच खेले, जिसमें 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 73 अर्धशतक भी लगाए। उन्होंने 90 टेस्ट मैच भी खेले, जिसमें उनका औसत 38 से ज्यादा का रहा। उन्होंने 6 शतक के साथ 4876 रन टेस्ट में बनाए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था और फिर अगले साल अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें