नवाब सिंह यादव का डी एन ए (DNA) सैंपल मैच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कन्नौज रेप केस में नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने बताया है कि नवाब का डीएनए सैंपल मैच हो गया है। बता दें कि नवाब सिंह पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा था

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीते दिनों नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया था। रेप का आरोप सपा नेता नवाब सिंह यादव पर लगा था। अब इस केस में बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दुष्कर्म मामले में नवाब सिंह यादव के डीएनए जांच की रिपोर्ट पुलिस के पास आ गई है। यूपी पुलिस के मुताबिक, नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल मैच हो गया है।

पुलिस ने क्या बताया?

कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में पुलिस के पास डीएनए जांच की रिपोर्ट आ गई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने इस बारे में पूरी जानकारी दी है। एसपी ने बताया है कि डीएनए सैम्पल मैच हो गया है। सैंपल मैच होने के बाद आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

नवाब सिंह यादव पर कन्नौज में 15 केस

जानकारी के मुताबिक, कन्नौज में नवाब सिंह यादव की इमेज एक दबंग की है। पूरे इलाके में उसका रसूख है। नवाब सिंह यादव के खिलाफ कन्नौज में ही 15 केस चल रहे हैं। उसके खिलाफ तीन मामले गुंडा एक्ट में दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट, धमकी देना, सरकारी काम में रुकावट डालना, अपहरण की कोशिश जैसे तो तमाम केस चल रहे हैं। अडंगापुर गांव के लोग बताते हैं कि आज से पच्चीस साल पहले नवाब सिंह का परिवार बहुत गरीब था। लेकिन पिछले बीस साल में जबसे नवाब सिंह यादव समाजवादी पार्टी में एक्टिव हुआ, अखिलेश यादव के करीब पहुंचा, उसके बाद उसने करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया।

300 करोड़ की संपत्ति का शक

सिर्फ कन्नौज में नवाब सिंह यादव के पास दो मकान, एक डिग्री कॉलेज और एक आलीशान होटल है जिनकी कीमत करीब 70 करोड़ के आसपास है। खबरें ये भी हैं कि नोएडा में भी नवाब सिंह यादव ने एक 5 स्टार होटल में अपना पैसा इनवेस्ट किया है। इसके अलावा नवाब सिंह यादव कई बेनामी संपत्तियों का मालिक भी है। इसमें फैक्ट्री, होटल और हॉस्पिटल भी शामिल है। प्रशासन का अनुमान है कि नवाब सिंह की प्रॉपर्टी करीब 300 करोड़ रुपये की है। नवाब सिंह की प्रॉपर्टी की जांच हो रही है और अपराध से अर्जित जो भी संपत्ति मिलेगी, उस पर अब प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें