पटना में डबल मर्डर से मची सनसनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में डबल मर्डर से सनसनी
बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने दो बाइक सवार युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बिहार की राजधानी पटना से 50 किलोमीटर दूर पालीगंज अनुमंडल के बिक्रम के मंझौली सिंघाड़ा मार्ग में अज्ञात अपराधियों ने दो बाइक सवार युवक को गोलियों से भून डाला। दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घटना की सूचना पटना FSL टीम को दी गई है। मृतक दोनों युवकों की पहचान सोनू कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह सुबह मझौली सिंघाड़ा मार्ग में गांव के लोग टहलने के लिए निकले थे। तभी देखा कि सड़क किनारे एक अपाचे बाइक है और उससे कुछ दूरी पर दो युवकों का शव पड़ा हुआ है जो खून से लथपथ है। इस डबल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों युवकों का शव मिलने की  बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। जिसके बाद गांव के लोगों ने इसकी जानकारी सबसे पहले 112 डायल को दिया उसके बाद बिक्रम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल से पुलिस ने कई गोली का खोखा भी बरामद किया है। संभावना है कि दोनों युवक की हत्या देर रात्रि गोली मारकर की गई है। घटनास्थल से 9 से 10 की संख्या में गोली का खोखा बरामद किया गया है, घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट है नहीं हो सका है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें