नोएडा में गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेक्टर 11 के पास से हुई गिरफ्तारी।
नोएडा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सरगना समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की ब्रेजा कार दोपहिया वाहन और उपकरण बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह एनसीआर में सक्रिय था और चोरी किए गए वाहनों को बिहार में भी बेचता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस ने दो व चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश किया। गिरोह के सरगना समेत दो बदमाशों को सेक्टर 11 से गिरफ्तार किया। 

चोरी की ब्रेजा कार बरामद
उनसे दिल्ली से चोरी ब्रेजा कार, दो स्कूटी, तीन बाइक, लाक तोड़ने वाली दो टी, चार टूटे लाक, तीन ईसीएम, लाक खोलने वाली दो इलेक्ट्रानिक डिवाइस, नौ चाबी, छह नंबर प्लेट समेत कई उपकरण बरामद किए। पुलिस बदमाशों के बिहार में भी चोरी के वाहन खपाने को लेकर भी जानकारी जुटा रही है। गिराेह के अन्य सदस्यों की पहचान व तलाश में जुटी है। 

नोएडा सेक्टर 24 थाना पुलिस रविवार रात को सेक्टर 11 के पास चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान ब्रेजा कार सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। 

घर के बाहर खड़े वाहनों को बनाते थे निशाना
एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी पहचान बुलंदशहर के सहकारी नगर के अनिल उर्फ अनीश पवार और हरिद्वार के रानीपुर संजय नगर के राजू सिंह उर्फ योगेश के रूप में हुई। इन बदमाशों के पास व निशानदेही पर चोरी की पांच दो पहिया वाहन समेम चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। 

पूछताछ में पता चला है कि अनिल उर्फ अनीश पवार गिरोह का सरगना है। दोनों बदमाश मिलकर नोएडा समेत एनसीआर में सक्रिय हैं। रेकी कर घर के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे।

दो व चार पहिया वाहनों को मास्टर चाबी व इलेक्ट्रानिक डिवाइस की मदद से चोरी कर ले जाते थे। इसके बाद अलग-अलग लोगों को कम कीमत में बेचते थे। कुछ वाहनों को बिहार में बेचने की भी जानकारी दी है। 

पुलिस इस बात का पता करने में जुटी है कि वाहनों को बिहार कैसे और किसको बेचा जा रहा था। वहां पर कितने वाहनों को खपाया गया है। दोनों पर एनसीआर और यूपी में 22 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों वर्ष 2016 से अपराध कर रहे हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *