इलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्‍य जीता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इलावेनिल वलारिवान ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्‍य जीता
भारत की निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में कांस्‍य पदक जीता। इलावेनिल एक समय शीर्ष पर थीं लेकिन फिर फिसली और कांस्‍य पदक से संतोष करना पड़ा। चीन की 18 साल की वैंग झिफेई ने 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया की क्वोन युनजी ने रजत पदक अपने नाम किया। अनन्‍या नायडु 15वें स्‍थान पर रहीं।
भारत की दिग्गज निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान को मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व कप में प्रतियोगिताओं के पहले दिन महिला 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में एक समय शीर्ष पर रहने के बावजूद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

25 वर्षीय भारतीय निशानेबाज इलावेनिल ने 231.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की 18 साल की वैंग झिफेई ने 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया की क्वोन युनजी ने 252.6 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया। 

इलावेनिल ने फाइनल में 10.7 अंक के साथ शुरुआत की और फिर अपने अगले प्रयास में 10.8 अंक जुटाए। दो बार की ओलंपियन इलावेनिल शुरुआती पांच शाट के बाद कोरिया की ओलंपिक चैंपियन युनजी से 0.3 अंक पीछे थी। वह 10.8 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंची।

इलावेनिल 12 शॉट के बाद 127.2 अंक के साथ शीर्ष पर थीं। भारतीय निशानेबाज हालांकि इसके बाद 9.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गईं और अंतत कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 

भारत की राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू 632.4 अंक के साथ 15वें पायदान पर रहीं। केवल रैंकिंग अंक के लिए चुनौती पेश कर रहीं रमिता जिंदल ने 632.6 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें