दिल्ली में अवैध आशियानों पर गरजा बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध रूप से बने मकानों पर गरजा बुलडोजर।
 दिल्ली के भूमिहीन कैंप में डीडीए ने अवैध बस्ती पर बुलडोजर चलाया। विरोध प्रदर्शन के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। डीडीए के बुलडोजर और पोक्लीन मशीनों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसीपी दक्षिणी पूर्वी डॉ. हेमंत तिवारी ने कमान संभाली।
 राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) को एक बार फिर से बुलडोजर गरजा है। भूमिहीन कैंप में अवैध रूप से बनी बस्ती में डीडीए ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। 

बताया गया कि मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद आज यहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीडीए के चार बुलडोजर और दो पोक्लीन मशीने अवैध बस्ती को ध्वस्त करने में जुटी है।
डीसीपी दक्षिणी पूर्वी डॉ. हेमंत तिवारी खुद यहां सुरक्षा के लिहाज से कमान संभाले हुए हैं। 

उधर, भूमिहीन काम में तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान पहुंची नेता प्रतिपक्ष अतिशी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तीन दिन पहले कहा था कि दिल्ली में एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा और आज यहां भूमिहीन कैंप में सुबह से बुलडोजर चल रहा है। 

आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं कोर्ट का ऑर्डर है, ये ऑर्डर लेकर कौन आया है, यह ऑर्डर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और डीडीए लेकर आई है। आज 11 बजे कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी डीडीए ने सुनवाई से पहले ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। साफ है कि भाजपा सरकार यहां से गरीबों का घर उजाड़ना चाहती है। जहां-जहां भी गरीबों के साथ अत्याचार होता है, आम आदमी पार्टी वहां उनके साथ खड़ी है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें