यूपी में BJP ने इस नेता से छिनी जिलाध्यक्ष की कुर्सी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी में BJP ने इस नेता से छिनी जिलाध्यक्ष की कुर्सी
महिला कार्यकर्ता से गले मिलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में फंसे गोंडा के बीजेपी जिलाध्यक्ष को पार्टी ने पद से हटा दिया है। चौतरफा बदनामी के बाद भाजपा नेतृत्व ने कश्यप के खिलाफ यह एक्शन लिया है।

यूपी में बीजेपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पिछले दिनों अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे जवाब मांगा था। बीजेपी का कहना है कि कश्यप का जवाब संतोषजनक नहीं है इसलिए यह एक्शन लिया गया।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर किशोर कश्यप को पत्र लिखा है कि आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

amar kishor kashyap

बीजेपी जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित किया गया।

 

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे का भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक महिला को पार्टी दफ्तर ले जाते हुए और कथित तौर पर उसे गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने पर कश्यप ने सफाई दी थी कि उन्होंने सिर्फ महिला को ‘सहारा’ दिया था, क्योंकि उसे चक्कर आ रहा था। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था और उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की थी। महिला कार्यकर्ता ने भी सामने आकर स्वीकार किया था कि जिलाध्यक्ष ने उसकी मदद की।

छवि धूमिल करने के आरोप में महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

इस मामले में वीडियो वायरल करके छवि धूमिल करने के आरोप में महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो के मामले में भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। घटना के बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी दिया था लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बीजेपी ने अब यह बड़ा एक्शन लिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें