
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है। पूरे राज्य में उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना स्थित उनके आवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान जीतन राम मांझी ने उनके जन्मदिन पर तंज कसते हुए उन्हें बाधाई दी है।
भारत की राजनीति का बड़ा नाम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिवस है।
पूरे राज्य में जोर-शोर से उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है। सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं एवं बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा है। इस दौरान उनके जन्मदिन पर कई बड़े नेताओं ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
इस दौरान लालू यादव ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है।
लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर सुबह से ही राजद कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचने लगे। इस दौरान कई कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, ताशों और मिठाइयों के साथ आवास पर पहुंच रहे थे। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया।
‘…AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। जीतन राम मांझी ने लालू के जन्मदिन मनाने के तरीके पर तंज कसते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि लाठी में तेल पिलवाकर समाज को बांटने वालों के व्यवहार में बदलाव आ ही नहीं सकता।
आज जब सरकार में नहीं हैं तो साहेब तलवार से केक काट रहें हैं, गलती से बेटवा कुछ बन गया तो AK-47 से केक को उड़ाया जाएगा। है ना लालू जी।
Author: Red Max Media
Post Views: 191








