इजराइल हमास युद्ध में अबतक ५५००० लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इजराइल हमास युद्ध में अबतक ५५००० लोगों की मौत

गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई लगातार जारी है। इस बीच गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इजरायली सेना के हमलों में मृतकों संख्या बढ़कर 55,000 से अधिक हो गई है।

दीर अल-बलाह: इजरायल और हमास के बीच पिछले 20 महीनों से जारी संघर्ष में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 55,000 से अधिक हो गई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी है। मंत्रालय ने हालांकि नागरिकों और लड़ाकों की अलग-अलग संख्या नहीं बताई लेकिन उसने कहा कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

 

क्यों शुरू हुई थी जंग

बता दें कि, हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हमला किया था जिसके बाद जंग शुरू हुई थी। हमले में आतंकियों ने लगभग 1,200 बेकसूर आम लोगों की हत्या कर दी थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजरायल ने पलटवार शुरू किया है जो आज भी जारी है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें