फिलीपींस में बाढ़ और भूस्खलन, बिगड़े हालात; कई लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फिलीपींस में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बाढ़ और भूस्खलन की चपटे में आने से 9 लोगों की मौत हो गई है। तूफानी मौसम के कारण स्कूल और अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।

उत्तरी फिलीपींस में तूफान के कारण भूस्खलन और भारी बारिश हुई है जिससे सोमवार तक कई इलाकों में बाढ़ आ गई और कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों को बंद कर दिया है साथ ही सरकारी कामकाज भी स्थगित करना पड़ा है। मौसम ब्यूरो के अनुसार, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘यागी’ सोमवार दोपहर तक मनीला के दक्षिण-पूर्व में क्यूजोन प्रांत के इनफांटा शहर से 115 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था, यह 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया और इसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

भूस्खलन की चपेट में आईं झुग्गियां

स्थानीय रूप से एनटेंग नाम से जाना जाने वाला यह तूफान लूजोन के मुख्य उत्तरी क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। आपदा न्यूनीकरण अधिकारी एनरिलिटो बर्नार्डो जूनियर ने बताया कि सोमवार को राजधानी के पश्चिम में रिजाल प्रांत के एंटिपोलो शहर में पहाड़ी पर स्थित दो छोटी झुग्गियां भूस्खलन की चपेट में आ गईं, जिससे एक गर्भवती महिला समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार अन्य ग्रामीण उफनते नालों में डूब गए।

कई क्षेत्रों में घुसा बाढ़ का पानी

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता कर्नल जीन फजार्डो ने बिना विस्तृत जानकारी दिए पत्रकारों को बताया कि मध्य फिलीपींस में तूफान के कारण हुए भूस्खलन में दो और लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पूर्वी कैमरिन्स सुर प्रांत के नागा शहर में खराब मौसम में दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई। यहां कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसा है। देश के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र लूजोन के एक बड़े हिस्से में तूफान की चेतावनी जारी की गई, जिसमें महानगरीय क्षेत्र मनीला भी शामिल है। यहां तूफानी मौसम के कारण स्कूल और अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं।

लोगों को दी गई चेतावनी

राजधानी के पूर्वी छोर पर मरीकिना नदी के भीड़भाड़ वाले तट पर सुबह के समय एक सायरन बजाया गया, जिसमें हजारों लोगों को नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा भारी बारिश के कारण नदी के उफान पर आने की स्थिति में वहां से निकलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई। तट रक्षक ने बताया कि मनीला के दक्षिण में स्थित कैविटे प्रांतों और देश के मध्य क्षेत्र में स्थित उत्तरी समर में तट रक्षक कर्मियों ने बाढ़ में फंसे दर्जनों ग्रामीणों को बचाने और बाहर निकालने के लिए नावों और रस्सियों का प्रयोग किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें