
पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल ने टिकट चेकिंग में रिकॉर्ड बनाया जहां 5526 यात्रियों से 38.78 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। मंडल रेल प्रबंधक ने इसे टीम वर्क का प्रतीक बताया और उत्कृष्ट टीटीई कर्मियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने यात्रियों से बिना टिकट यात्रा न करने की अपील की जिससे पारदर्शिता बनी रहे और रेल सेवा सुचारू चले।
इस अभियान के तहत 5526 यात्रियों से कुल 38.78 लाख की टिकट राजस्व की वसूली की गई। यह सोनपुर रेल मंडल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीटीई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने अभियान की सफलता में टीटीई टीम की भूमिका की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील किया कि वह बिना टिकट यात्रा से बचें और रेलवे के नियमों का पालन करें। इससे ना केवल व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि रेल सेवा को और अधिक प्रभावशाली एवं सुचारु रूप से चलाने में सहायता भी मिलेगी।








