पीएम मोदी कल सुबह जाएंगे अहमदाबाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी।
पीएम मोदी कल अहमदाबाद जाएंगे। वह सुबह ही अहमदाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी घटनास्थल पर जाएंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे।

अहमदाबाद में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एयर इंडिया का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक व्यक्ति जिंदा बचा है। हालांकि घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में एक व्यक्ति के अलावा अन्य सभी की मौत हो गई है। वहीं अब हादसे के बाद पीएम मोदी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शुक्रवार की सुबह अहमदाबाद जाएंगे।

पीएम मोदी जाएंगे अहमदाबाद

दरअसल, हादसे के बाद दुनिया भर के नेताओं ने इस पर दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी हादसे के बाद से लगातार इससे जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। वहीं अब वह खुद शुक्रवार को अहमदाबाद जाएंगे। पीएम मोदी सुबह ही अहमदाबाद का दौरा करेंगे। इस दौरान वह घटनास्थल पर जाएंगे और वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। पीएम मोदी हादसे में घायल लोगों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने हादसे के बाद एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।”

 

गृह मंत्री ने किया दौरा

हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह अमित शाह भी आज घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की ओर से, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार की ओर से, मैं इस घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेना व्यक्त करता हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि घटना के मात्र 10 मिनट के भीतर उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और अन्य अधिकारियों से बात की। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें