अहमदाबाद पहुंचे PM मोदी हादसे का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घटना स्थल का पीएम मोदी ने लिया जायजा
अहमदाबाद विमान हादसा, जिन लोगों के लिए आखिरी सफर साबित हुआ। उनके परिजन शोकाकुल हैं तो देश में इस हादसे को लेकर मातम पसरा हुआ है।

अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में अब तक 297 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बच पाई है। मृतकों में 229 लोग यात्री थे, जबकि 12 विमान के क्रू मैंबर्स थे। इसके अलावा प्लेन क्रैश करने के बाद जिस मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा था वहां मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हादसे वाली जगह पहुंच गए हैं। कल गृह मंत्री अमित शाह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इस बीच विमान हादसे की जांच भी तेज हो गई है। सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बनाई है।

हादसे वाली जगह पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विमान दुर्घटना के बाद अहमदाबाद पहुंच गए। वह हादसे वाली जगह पर भी पहुंचे हैं। विमान हादसे में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हुई है। 56 अन्य लोगों की इस हादसे में जान गई है। कुल 297 लोग हादसे का शिकार हुए हैं।

अस्पताल में घायलों से मुलाकात कर रहे पीएम मोदी

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में पीएम मोदी पहुंच गए हैं। यहां वह घायलों से मुलाकात कर रहे हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें