अहमदाबाद प्लेन हादसे में खत्म हो गया NRI का पूरा परिवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हादसे के शिकार जावेद अली और उनके परिवा
एयर इंडिया प्लेन हादसे में जावेद अली और उनकी पत्नी समेत परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ लंदन जा रहे थे।

अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान संख्या 171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। इन मृतकों में एक एनआरआई परिवार भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, इस हादसे में मूल रूप से मुंबई के रहने वाले जावेद अली का पूरा परिवार खत्म हो गया। जावेद अली लंदन से मुंबई आए हुए थे और मां का इलाज कराने के बाद लंदन जा रहे थे।

जावेद अली और उनकी पत्नी समेत दो बच्चों की मौत

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद प्लेन हादसे में जावेद अली (37 साल) उनकी पत्नी मरियम अली (35 साल) और दो बच्चों की मौत हो गई। जावेद का आठ साल का बेटा जयान अली और चार साल की बेटी अमीन अली की भी जान चली गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

 जावेद अली मां का इलाज कराने आए थे मुंबई

जावेद अली के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि जावेद अली 6 दिन के लिए भारत आए थे। वह मां की हार्ट सर्जरी के लिए मुंबई आए थे। पत्नी लंदन की थी। वे वहीं सेटल थे। जावेद के दो बच्चे थे। एक बेटा 8 साल का और एक बेटी 4 साल की थी।

परिवार के जुड़े लोगों ने बताया कि इनके परिवार से उनके रिश्तेदार रफीक शेख हैं। जो इस वक्त सुबह से अस्पताल के पोस्टमार्टम डिपार्टमेंट के बाहर बैठे हुए हैं। उनकी पत्नी भी उनके साथ हैं। मन में कई सवाल है और काफी गुस्सा है।

विमान हादसे में उजड़ गया कई लोगों का परिवार

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एयर इंडिया की उड़ान (एआई171) अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर करीब 1.40 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे। जिनमें से सिर्फ एक शख्स ही जिंदा बच पाया है। विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों का परिवार खत्म हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम लोगों ने इस हादसे पर शोक जताया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें