
भारतीय टीम के खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में आपस में एक अभ्यास मैच खेल रहे हैं। इस मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने एक मिनट का मौन रखा और साथ ही बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान हादसे के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम के खिलाड़ी आज से आपस में एक अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये मैच चार दिवसीय होगा और मैच के पहले दिन शुक्रवार को खिलाड़ियों सहित सपोर्ट स्टाफ ने मैच शुरू होने से पहले मौन रखा और मैदान पर काली पट्टी बांधकर उतरे।
टीम इंडिया अंग्रेजों की जमीन पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 20 जून से होगी। इसके लिए टीम इंडिया ने तैयारी शुरू कर दी है। इस इंट्रा-स्क्वाड मैच से पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले थे। इसके बाद अब भारतीय खिलाड़ी आपस में खेलेंगे।
टीम इंडिया ने बांधी काली पट्टी
टीम इंडिया के खिलाड़ी जब ये मैच खेलने उतरे तो उन्होंने एक मिनट का मौन रखा। इसमें सपोर्ट स्टाफ भी शामिल हुआ। इसके अलावा टीम के खिलाड़ी अपनी बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। टीम इंडिया ने ये फैसला कल अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के कारण लिया है। अहमदाबाद में कल एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सवार सभी यात्रियों की मुत्यु हो गई थी। इसी घटना पर शोक जताते हुए टीम इंडिया ने मौन रखा और काली पट्टी बांधी।
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने भी दी श्रृ्द्धांजलि
इस बीच इंग्लैंड के ही लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। इस मैच का आज तीसरा दिन है। इस मैच में भी सभी खिलाड़ी बाजु पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे। इन टीमों ने भी अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना के कारण ये फैसला किया है।
Author: Red Max Media
Post Views: 52








