ईरान ने इजरायल पर दागीं 150 मिसाइलें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग
तेल अवीव में रात में धमाके सुने गए और धुएं का गुबार छा गया। हालांकि, इजरायल ने एयर डिफेंस सिस्टम से ज्यादातर मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है।

इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इजरायल के ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के जवाब में ईरान ने भी ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ शुरू कर दिया है। इसके तहत उसने तेल अवीव और यरुशलम पर देर रात जबरदस्त मिसाइल अटैक कर दिया। यही नहीं इजरायल पर लेबनान और जॉर्डन की तरफ से भी हमला किया गया है। इसके बाद इजरायल ने दोबारा ईरान पर एयर स्ट्राइक शुरू कर दिया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने गुरुवार तड़के ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को टारगेट किया था, जिसमें ईरान को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ईरान में 78 लोगों की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच जंग लगातार जारी है।

इजरालय में घरों के पास गिरी ईरानी मिसाइल

ईरान की एक मिसाइल के शनिवार सुबह मध्य इजरायल में घरों के पास गिरने से 10 लोग घायल हो गए। इजरायल की चिकित्सा सेवा ने यह जानकारी दी है।

ईरान के एक और परमाणु संयंत्र को इजरायल ने बनाया निशाना

इजरायली सेना के एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने ईरान के इस्फ़हान क्षेत्र में परमाणु संयंत्र को टार्गेट किया है। इजरायली लड़ाकू विमानों ने ये हमला पूरा कर लिया है। ये जानकारी अल जजीरा के हवाले से सामने आई है।

ईरान इजरायल पर दाग रहा बैलिस्टिक मिसाइलें-IDF

इजरायल रक्षा बल (IDF) ने कहा कि हम एक ही बात को दिन में कई बार ट्वीट नहीं करना चाहेंगे, लेकिन लाखों इजरायली शरण की ओर भाग रहे हैं, क्योंकि ईरान इजरायल पर और अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।

इजरायली एयर फोर्स ने लोगों से की खास अपील

इजरायली एयर फोर्स ने कहा कि इस समय वायु सेना खतरे को खत्म करने के लिए जहां भी आवश्यक हो, अवरोधन और हमला करने के लिए काम कर रही है। कुछ समय पहले ईरान से इजराइल राज्य के क्षेत्र में प्रक्षेपित मिसाइलों की खोज के बाद इजरायल के कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया था। लोगों से होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने के लिए कहा जाता है। एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इसलिए होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करना जारी रखना चाहिए।

ईरान ने इजरायल पर दागी 150 मिसाइलें

ईरान ने इजरायल और तेल अवीव पर लगभग 150 मिसाइलें दागी गईं हैं। अधिकतम को एयर डिफेंस सिस्टम (आयरन डोम) द्वारा निष्क्रिय कर दिया गया। कुछ मिसाइलें इजरायल के कई इलाकों में जा गिरी हैं।

जानिए दोनों देशों ने क्या दिया है अपने ऑपरेशन का नाम?

ईरान ने इस युद्ध ऑपरेशन का नाम : ट्रू प्रॉमिस-3 दिया है। इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान पर हवाई हमले कर रहा है।

सबसे पहले इजरायल ने किया हमला

इजरायल ने सबसे पहले शुक्रवार की सुबह ईरान पर हमला किया, जिसे ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ नाम दिया गया। ऑपरेशन के तहत इजरायल ने ईरान पर 200 से ज्यादा फाइटर जेट्स से 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें कई परमाणु और सेना के ठिकाने शामिल थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें