पुलिस चौकी में गोली मारकर होमगार्ड ने की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्ज से परेशान था मृतक होमगार्ड
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र स्थित पौंडरी चौकी में एक होमगार्ड ने कर्ज़ से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है जिसे पुलिस ने खारिज कर दिया है। मृतक का शव चौकी के ऊपर कमरे में मिला पास में ही तमंचा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
थाना अवागढ़ की पुलिस चौकी पौंडरी में एक होमगार्ड ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कर्जे को लेकर परेशान रहता था। हालांकि परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने यह आरोप खारिज कर दिए। होमगार्ड का शव चौकी पर बने कमरे की छत पर लहूलुहान अवस्था में मिला, पास में ही तमंचा भी पड़ा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव गदेशरा निवासी सर्वेन्द्रपाल (40) होमगार्ड थे। जिनकी ड्यूटी अवागढ़ थाने की पौंडरी चौकी पर थी। उसी को लेकर शुक्रवार सुबह को होमगार्ड चौकी पर मौजूद थे। इसके साथ ही चौकी पर तैनात एसआई महेन्द्र प्रताप भी मौजूद थे। जो सुबह को टहलने के लिए चौकी से निकल गए। 

चौकी पर एक सिपाही की भी तैनाती है, लेकिन वह घटना के समय नहीं था। एसआई का कहना है कि वे सुबह छह बजे होमगार्ड को चौकी पर खड़ी बाइक पर बैठा हुआ छोड़ गए। 

पुलिस के साथ स्वजन भी मौके पर पहुंचे’

मॉर्निंग वॉक से लौटने के बाद एसआई को होमगार्ड का लहूलुहान हालत में चौकी की ऊपरी मंजिल पर शव पड़ा हुआ देखा। शव के पास में ही तमंचा भी पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी एसआई ने थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस के साथ ही स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। सिर में लगी गोली को देखकर स्वजन हत्या की आशंका जता रहे। वहीं चौकी के ऊपर होमगार्ड का शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुत्र ने बताया, पिता कर्जे को लेकर भी परेशान

मृतक के पुत्र अजय ने बताया कि उसके पिता कर्जे को लेकर भी परेशान थे। इसलिए हमें आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। यह कर्जा उन्होंने गांव में ही किसी से ले रखा था। सूचना मिलते ही कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फारेंसिक टीम भी पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी, लेकिन शाम तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रथम जांच में मामला आत्महत्या का निकल रहा है। प्रकरण की गहराई से जांच कराई जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें