बिहार के नालंदा में युवक की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांकेतिक तस्वीर।
पुराना थाना रोड स्थित पश्चिमी गली में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार की रात करीब 9 बजे हुई। नगरनौसा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पवन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। मृतक की पत्नी ने छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।
नगरनौसा थाना क्षेत्र के पुराना थाना रोड स्थित पश्चिमी गली में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नगरनौसा दीवरा पर मोहल्ला निवासी सविंद्र प्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार उर्फ कैला के रूप में हुई है। 

पुलिस टीम ने शुरू की वारदात की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही नगरनौसा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पवन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। घटनास्थल से दो गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। मौके पर जिला फोरेंसिक टीम और सूचना इकाई की टीम भी पहुंची और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। 

छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

मृतक की पत्नी मधु सिन्हा ने इस मामले में छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पति को किसी ने मोबाइल पर फोन कर बुलाया था, जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा

शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। कुंदन कुमार पत्नी गर्भवती हैं और एक छोटी बच्ची भी है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें