जी-7 समिट में शामिल होंगे आज पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रंप और मेलोनी समेत कई राष्ट्राध्यक्षों से होगी मुलाकात
कनाडा में हो रहे जी-7 समिट में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच की मुलाकात काफी खास होने वाली है। ऑपरेश सिंदूर के बाद पीएम मोदी की ट्रंप से मुलाकात होगी। इस दौरान पीएम मोदी कई अन्य वैश्विक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 दिन के विदेश दौरे पर हैं। वह आज साइप्रस से कनाडा रवाना होंगे। यहां वह जी-7 समिट में शामिल होंगे। कनाडा के पीएम के इन्विटेशन पर पीएम मोदी जी-7 समिट में शामिल होने कनाडा जा रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगी ट्रंप से मुलाकात

इस सम्मेलन में पीएम मोदी की डोनाल्ड ट्रंप, जियोर्जिया मेलोनी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात होगी। खास बात ये है कि मोदी की ये मुलाकात पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रही है।

साइप्रस में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

इससे पहले कल साइप्रस पहुंचने पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ था। जैसे ही वो साइप्रस के एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति निकोस ने उनका स्वागत किया था। रेड कार्पेट पर मोदी का ग्रैंड वेलकम किया गया।

साइप्रस पहुंचने वाले मोदी तीसरे भारतीय पीएम

इंदिरा गांधी और अटल बिहार वाजपेयी के बाद पीएम मोदी साइप्रस की यात्रा करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। एयरपोर्ट से जब पीएम मोदी होटल पहुंचे तो साइप्रस में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग पहले से उनका इंतजार कर रहे थे।

भारत और साइप्रस का रिश्ता मजबूत- पीएम मोदी

उन्होंने भी पीएम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी सीईओ फोरम मीट में शामिल हुए। राष्ट्रपति निकोस के साथ भी पीएम की बातचीत हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और साइप्रस का रिश्ता मजबूत है और इसमें आगे भी बहुत संभावनाएं हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें