
एयर इंडिया की फ्लाइट हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, टेक ऑफ के कुछ समय बाद इसमें खराबी आ गई। इसके बाद फ्लाइट वापस हांगकांग लौट गई।
टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया के विमान में एक बार फिर खराबी आई है। हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट के दौरान पायलट ने इंजन में गड़बड़ी महसूस की और एयरपोर्ट से संपर्क करने के बाद यह फ्लाइट वापस हांगकांग लौट गई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 के दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी होने के बाद इसे बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। जिस विमान में खराबी आई है, वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था।
Author: Red Max Media
Post Views: 53








