एयर इंडिया एक्सप्रेस की स्टाफ पर हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक महिला यात्री पर आरोप है कि उसने एयर इंडिया एक्सप्रेस की स्टाफ पर किया हमला है। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में शामिल यात्री और कर्मचारी दोनों महिलाएं थीं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

भारत के विभिन्न राज्यों में एयरपोर्ट पर हंगामा होना अब आम बात हो गई है। कई बार एयरपोर्ट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच मारपीट तक की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला अब मुंबई एयरपोर्ट से भी सामने आया है। यहां एक महिला यात्री ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया है। घटना के बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरी घटना?

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी दी है कि बीते 1 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर एक यात्री ने  ग्राउंड ऑपरेशंस पार्टनर के एक स्टाफ सदस्य के साथ दुर्व्यवहार किया है। ड्यूटी मैनेजर ने तुरंत CISF को इस घटना के बारे में जानकारी दी और यात्री को जरूरी प्रक्रियाओं के अनुसार पुलिस को सौंप दिया गया।

यात्री और कर्मचारी दोनों ही महिला

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मुंबई हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस काउंटर पर एक महिला यात्री ने महिला कर्मचारी पर हमला किया है। इसके बाद महिला यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया है। ये घटना रविवार की है। सूत्र ने जानकारी दी है कि मुंबई एयरपोर्ट पर हुई इस घटना में शामिल यात्री और कर्मचारी दोनों महिलाएं थीं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें