यूपी में पटाखा फैक्टरी में हुआ जोरदार धमाका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटाखा फैक्टरी में हुआ धमाका।
यूपी के अमरोहा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में धमाका हो गया। इस धमाके में चार महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं पुलिस की टीम धमाके की वजह की जांच में जुटी हुई है।

यूपी के अमरोहा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में सोमवार को धमाका हो गया। इस धमाके में चार महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं धमाके के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। यहां मलबे के नीचे से लोगों को निकाला गया। फिलहाल पुलिस की टीम इस धमाके के पीछे की वजहों की जांच कर रही है। धमाके के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।

300 मीटर तक उछला मलबा

अधिकारियों ने बताया कि जिले के अतरासी गांव में यह धमाका हुआ है। यहां जंगल में करीब दो किलोमीटर अंदर पटाखा फैक्टरी थी। धमाके के समय फैक्टरी के अंदर करीब 25 पुरुष और महिलाएं काम कर रहे थे। धमाका इतना जोरदार था कि इसमें टिन के शेड वाली फैक्टरी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। धमाके के बाद इसका मलबा 300 मीटर के इलाके में उछल कर फैल गया है। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों में भी दहशत का माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई और इसके बाद करीब 15 मिनट तक रुक-रुक कर धमाके होते रहे, जिससे स्थानीय लोगों में भय फैल गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने हादसे में चार महिलाओं की मौत होने की पुष्टि की। इसके साथ ही 12 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारणों का पता लगाने और फैक्टरी के संचालन की वैधता की पुष्टि करने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी के लाइसेंस और सुरक्षा मानदंडों के अनुपालन से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें