ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को इजरायली हमलों से हुआ भारी नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को इजरायली हमलों से हुआ भारी नुकसान

संयुक्त राष्ट्र की संस्था IAEA ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इजरायल के हमलों में ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी को भारी नुकसान पहुंचा है। संस्था ने कहा कि साइट पर मौजूद सारे विद्युत उपकरण भी नष्ट हो चुके हैं।

ईरान-इजराइल के बीच चल रहे भीषण युद्ध के बीच, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ( International Atomic Energy Agency) ने मंगलवार को कहा कि उसका मानना ​​है कि ईरान के नातान्ज एनरिचमेंट साइट पर इज़रायली हवाई हमलों का “सीधा असर” इस फैसिलिटी के भूमिगत सेंट्रीफ्यूज हॉल पर पड़ा है। यह पहली बार है जब संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संस्था ने नातान्ज़ के भूमिगत हिस्सों में हमलों से हुए नुकसान का आंकलन किया है, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम की प्रमुख न्यूक्लियर साइट है। एजेंसी ने कहा, “शुक्रवार के हमलों के बाद एकत्र की गई हाई रेजोल्यूशन वाली सैटेलाइट तस्वीरों के विश्लेषण से पता चलता है कि नातान्ज़ में अंडरग्राउंड एनरिचमेंट हॉल पर इन हमलों का सीधा प्रभाव पड़ा है।”

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें