
Axiom Mission Launch New Date नासा और इसरो के Axiom-4 मिशन का लॉन्च फिर से स्थगित हो गया है अब यह 22 जून को होगा। ISS के ज्वेज्दा सेवा मॉड्यूल में मरम्मत के कारण नासा मूल्यांकन के बाद ही लॉन्च करेगा। इसरो नासा Axiom Space और SpaceX के संयुक्त प्रयास से मिशन लॉन्च होगा। इसमें नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन और इसरो के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं।
नासा और इसरो के Axiom-4 मिशन को लॉन्च करने की तारीफ एक बार फिर से पोस्टपोन कर दी गई। है। यह मिशन 19 जून को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होने वाला था। मगर अब इसे 22 जून को लॉन्च किया जाएगा।
हाल ही में ISS के ज्वेज्दा सेवा मॉड्यूल के पिछले हिस्से में मरम्मत का काम चल रहा था। ऐसे में नासा स्पेस स्टेशन का अच्छी तरह से मूल्यांकन करने के बाद ही Axim-04 मिशन लॉन्च करेंगा।
पहले भी पोस्टपोन हो चुका है मिशन
बता दें कि ISRO, NASA, Axiom Space और SpaceX के संयुक्त प्रयास से यह मिशन लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसे काफी पहले ही लॉन्च करना था, लेकिन Falcon9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज के बाद इस मिशन को 19 जून के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। वहीं, अब यह मिशन को 22 जून को लॉन्च होगा।
मिशन में कौन-कौन शामिल?
Axiom ने अपनी पोस्ट में लिखा-
सभी चिकित्सा और सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए AX-4 के क्रू मेंबर्स को फ्लोरिडा में क्वारंटीन किया गया है। क्रू की सेहत अच्छी है और वो मिशन के लॉन्चिंग का इंतजार कर रहे हैं।








