ईरान-इजरायल जंग के बीच कश्मीरी छात्रों को लेकर निकला विमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईरान-इजरायल जंग के बीच भारतीय छात्रों को लेकर निकला विमान।
ईरान-इजरायल जंग के बीच कश्मीरी छात्रों को लेकर विमान, आर्मेनिया से भारत के लिए टेकऑफ कर गया है। सभी छात्रों को ईरान से रेस्क्यू कर के आर्मेनिया लाया गया था।

ईरान-इजरायल में जारी भीषण जंग के के बीच भारतीय नागरिक बड़ी संख्या में ईरान में फंसे हुए हैं। भारत सरकार और ईरान में भारतीय दूतावास लगातार इन्हें सुरक्षित रखने और भारत वापस लाने के लिए कोशिश में लगा हुआ है। अब जंग के बीच इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। 90 कश्मीरी छात्रों को लेकर भारतीय विमान आर्मेनिया से रवाना हो चुका है। इन सभी छात्रों को ईरान से रेस्क्यू कर आर्मेनिया लाया गया था। माना जा रहा है कि कश्मीरी छात्रों को लेकर विमान आज रात तक भारत आ जाएगा।

कब भारत पहुंचेंगे छात्र?

जानकारी के मुताबिक, आज रात तक सभी छात्रों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। कश्मीरी छात्रों ने रेस्क्यू करने के लिए पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर का आभार जताया है। 90 कश्मीरी छात्रों को लेकर विमान आर्मेनिया की राजधानी येरेवन से टेक ऑफ कर चुका है। ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने वाली ये पहली फ्लाइट है। येरेवन से आने वाली फ्लाइट के सुबह 2 बजे दिल्ली में उतरने की उम्मीद है।

ईरान के अधिकारी ने क्या बताया?

ईरान और इजरायल की जंग के बीच भारतीयों को निकालने पर, भारत में ईरानी मिशन के उप प्रमुख मोहम्मद जावेद हुसैनी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “हवाई क्षेत्र को सुरक्षा मुद्दों के कारण बंद किया गया है। उन्होंने बताया है कि हम सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। कुछ छात्रों को तेहरान से दूसरे शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो सुरक्षित हैं। क्योंकि तेहरान सैन्य आक्रमण के अधीन है। हमने मध्यस्थता के बारे में बात नहीं की बल्कि हमने भारत सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इन आक्रमणों को रोकने के लिए कहा क्योंकि ये आक्रमण किसी के लिए भी फायदेमंद नहीं हैं।”

ईरान में कितने भारतीय?

ईरान में 10,000 के करीब भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसमें ज्यादातर लोग तेहरान, मशहद और  बंदर अब्बास जैसी जगहों पर रहते है। ईरान में एक से डेढ़ हजार के करीब भारतीय छात्र हैं। इनमें से कई छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें